"जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है दवाओं की ऑनलाइन बिक्री"
गिरडीह, मई 21 -- गिरिडीह। अपनी दवा प्रतिष्ठानों का शटर डाउन कर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा कारोबारियों ने बुधवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन कर ई-फार्मेसी का विरोध किया। कहा कि दवाओं की अवैध और अनियमित ऑनलाईन बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह प्रदर्शन डॉक्टर लाईन रोड, कचहरी रोड, सदर अस्पताल रोड, टावर चौक आदि सड़कों तक हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल को सफल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव सुजीत कपिस्वे ने कहा कि जिले के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट ने अपने प्रतिष्ठानों को पूर्णतः बंद रखा और इस आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया। इधर शहर सहित जिलें में सुबह से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.