पटना, मार्च 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आने के बाद से सक्रियता दिखा रहे हैं। अब उन्होंने जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई करने का फैसला लिया है। निशांत कुमार जल्द ही जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान वह आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके त्वरित निदान के लिए तत्काल पहल करेंगे। यह जानकारी खुद निशांत ने शुक्रवार को पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यालय में दी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लंबे समय तक जनसुनवाई करते रहे हैं। निशांत कुमार ने शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में तिरहुत प्रमंडल के जेडीयू जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.