प्रयागराज, सितम्बर 26 -- भाजपा महानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी के शनिवार को प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी ने कहा कि 2027 में हमें महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल का परचम लहराना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनीषियों के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं उन्हें राम जन्मभूमि के बारे में बोलने का कोई हक नहीं। हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ समितियों से लगातार संपर्क में रहें। जनता तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धिया...