'जनता के साथ धोखा, परिसीमन को समर्थन पर दोबारा विचार कीजिए', स्टालिन पर बरसे प्रकाश राज
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- एक्टर प्रकाश राज ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है। उन्होंने DMK के इस रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी के संघवाद की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों के खिलाफ है। प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए स्टालिन को इस बिल के समर्थन पर फिर से विचार करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के समर्थन वाले इस प्रस्ताव को बेहद खतरनाक बताया और पूछा कि जिस पार्टी ने पहले परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंताएं जताई थीं, वह अब इसका समर्थन करने के लिए कैसे तैयार हो गई। उन्होंने डीएमके के फैसले को स्वार्थ से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि इससे जनता के साथ धोखा हो रहा है। यह भी पढ़ें- 'BJP ने नक्शा बनाकर रख लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.