बरेली, अप्रैल 6 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। इसके बाद महानगर संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन चरित्र समाज में समानता और मानवता का प्रतीक होता है। उनके बताये रास्ते पर चलकर हम समाज में भेदभाव को समाप्त कर सकते हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के बूथों को मज़बूत करें। 2022 और 2024 के चुनावों में जिन बूथों पर कमजोर रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनके हित में संघर्ष करें। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पीडीए को ध्यान में रखकर अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि हमें अपने व्यवहार से लोगों का द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.