अल्मोड़ा, मार्च 18 -- भाजपा जिला रानीखेत की संगठनात्मक बैठक बुधवार को नगर पंचायत द्वाराहाट के सभागार में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। राज्य मंत्री महेश्वर मेहरा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन के विस्तार और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया। यहां घनश्याम भट्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष ममता भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, धीरेन्द्र मठपाल, स...