अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। वनाग्नि की रोकथाम के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के साथ तत्परता से कार्रवाई करने को कहा। जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर तत्काल मुकदमा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में वनाग्नि की रोकथाम व प्रभावी प्रबंधन के लिए रणनीति पर चर्चा की। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि तापमान में निरंतर वृद्धि के कारण वनाग्नि की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। यह भी पढ़ें- वनाग्नि चेतावनी प्रणाली से जुड़ने की अपील, समय पर मिलेगी आग की सूचना कहा कि तीन दिनों के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में वनाग्नि रोकथाम के संबंध में बैठकें भी कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.