'जंगल के दोस्त' ने डीएफओ का स्वागत किया
अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जंगल के दोस्त समिति ने डीएफओ अभिमन्यु सिंह से मुलाकात की और स्वागत किया। इस दौरान अगले फायर सीजन की तैयारी के लिए आपदा प्रबंधन समितियों के सहयोग से जनजागरूकता अभियान आरंभ करने वनाग्नि प्रबंधन में महिला मंगल दलों की भूमिका मजबूत करने, फायर पट्टी निर्माण, फायर वाचर्स की भूमिका को सशक्त करने आदि की मांग की। यहां सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, सचिव समिति गिरीश शर्मा, नरेंद्र बिष्ट और शीतलाखेत मॉडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.