अलीगढ़, अप्रैल 3 -- छर्रा, संवाददाता। कस्बा में श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डा.) फूलसिंह राजपूत जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय का छब्बीसवां वार्षिकोत्सव एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रबुद्ध सिंह, कुलसचिव राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र कुमार व रघुराज सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। छात्राओं राखी, वन्दना व रूची ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो. नरेन्द्र कुमार ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या मुख्य अतिथि के समक्ष प्...