प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स में आयोजित नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।पहले की शिक्षा नीतियां यूरोप-केंद्रित थीं, जबकि वर्तमान की नई शिक्षा नीति पूरी तरह भारत-केंद्रित है, जो हमारी जड़ों और संस्कृति से जोड़ती है। अतिथियों का स्वागत प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने किया। यह भी पढ़ें- शिक्षक केवल पद नहीं, जीवन जीने की एक शैली है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...