इंदौर, सितम्बर 19 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार की शाम को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे स्कूल-कॉलेजों की खराब हालत, बेरोजगारी, पेपर लीक, सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए और राज्य व केंद्र सरकार को घेरा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने 'अंधभक्तों' का जिक्र भी किया और उनकी छह विशेषताएं भी बताईं। राहुल ने कहा कि देश के सिस्टम को स्टूडेंट्स पसंद नहीं हैं, बल्कि उसे अंधभक्त पसंद है, क्योंकि वे सवाल नहीं पूछते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसलिए सिस्टम अंधभक्तों को तैयार करता है, अंधभक्तों को प्रमोट करता है, अंधभक्तों को पूरे देश में फैलाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'सिस्टम को स्टूडेंट्स से खतरा है, क्योंकि स्टूडें...