हरिद्वार, जुलाई 11 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में विशाल सिंह भोजक ने बताया कि राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस के देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई थी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट...