'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च
हरदोई, जून 28 -- हरदोई, संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.