नैनीताल, मार्च 24 -- भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में मंगलवार को एसडीजी काउंसिल सोसाइटी की ओर से मनोवैज्ञानिक कल्याण एवं शारीरिक स्वास्थ्य विकास विषय पर कार्यशाला हुई। डॉ. ममता बगड्वाल ने बीटेक प्रथम वर्ष के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र-छात्राओं का मन से स्वस्थ रहना जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में परिसर निदेशक डॉ. बीके सिंह, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. शिल्पी बिष्ट, कौशल भट्ट, उदय, यामिनी परिहार मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...