'छात्राओं में डर को करें खत्म, तभी बनेंगी सशक्त'
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी। मिशन शक्ति पंचम चरण अभियान के तहत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं में डर को खत्म करना होगा। तभी वे सशक्त बन सकेंगी। इसके लिए अध्यापक और अभिभावकों को मिलकर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान मंडुवाडीह थाने की उपनिरीक्षक खुशबू राय और नेहा परवीन ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क रहने, विपरीत परिस्थिति में बिना डर अपनी बात रखने और तत्काल पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया। इस मौके पर आरक्षी अंकिता यादव, नीलम साहू आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.