कानपुर, मार्च 8 -- -छह दंपति पुरानी बातें भूल फिर हुए एक कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती सभागार में रविवार को हुई प्रोजेक्ट नई किरण की सुनवाई के लिए 40 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से छह दंपति समझाने के बाद पुरानी बातें भूलकर फिर साथ रहने के लिए तैयार हो गए। महिला थाने की एसओ सुषमा ने बताया कि इन सभी छह परिवारो में समझौता कराने के बाद इनके मामले निस्तारित करा दिए गए। जबकि अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस मौके पर एसआई ज्योती के अलवा प्रोजेक्ट की सदस्य कंचन मिश्रा, राम प्रकाश व जियाउल हक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.