'छत से गिर गई' पत्नी की हत्या कर BSF जवान ने परिवार को सुनाई झूठी कहानी
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- पंजाब के होशियारपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए यह अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी छत से गिर गई है। मृतका की पहचान रामा के रूप में हुई है। रामा और आरोपी जवान अमरजीत सिंह की शादी को करीब 12 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है।13 अगस्त की रात को खौफनाक वारदात मृतका के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, अमरजीत सिंह 13 अगस्त की रात को ही छुट्टी लेकर घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसका पत्नी रामा के साथ विवाद हुआ और उसने रामा पर जानलेवा हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- TMC दफ्तर में फांसी के फंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.