'चोरी किया चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान माफ़ कर देंगे'
आगरा, जून 14 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की जांच कराना सनातन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अब धर्म को आगे बढ़ाने वाले पुजारियों की जांच अधिकारी करेंगे तो यह सनातन का अपमान होगा। प्रभु श्रीराम के चढ़ावे में कोई बात हुई है तो कैमरे बंद करके चोरी किया चढ़ावा वापस रख दीजिए। भगवान माफ कर देंगे। वह रविवार को विजन इंडिया संवाद के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीडीए का अर्थ प्रेम, दया और अपनापन बताया। सपा मुखिया ने नीट, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और नदियों की सफाई जैसे मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। प्रधानमंत्री ने यदि इजरायल के बाद अपना विमान ईरान में उतार दिया होता तो न युद्ध होता और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.