भोपाल, मई 1 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस की एससी की बैठक में दिग्विजय सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि संगठन की नियुक्तियों में वाल्मीकि और मसोढ़ समाज के लोगों को भी जगह मिलनी चाहिए। इस दौरान सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी की पकड़ दिल्ली तक है और वो केसी वेणुगोपाल से कुछ भी करवा सकते हैं। इस पर जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि चेला तो आपका ही हूं।'दिल्ली में इनकी पकड़ मजबूत है' जीतू पटवारी को नसीहत देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनकी पकड़ दिल्ली तक इतनी मजबूत है कि केसी वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा सकते हैं और उन्हें सहमत करवा सकते हैं। इस बात का जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि चेला तो आपका ही हूं। जीतू पटवारी के इस बात जवाब दिग्विजय सिंह ने भी दिया। दिग्वि...