बेंगलुरु, जनवरी 22 -- बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक दक्षिण कोरियाई महिला यात्री के साथ एयरपोर्ट कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया। केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अफ्फान अहमद के रूप में हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब दक्षिण कोरियाई महिला कोरिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार टिकट निरीक्षण के दौरान, आरोपी अफ्फान अहमद ने महिला से झूठ बोला कि उसके बैग से 'बीप' की आवाज आ रही है और उसकी अलग से जांच करने की आवश्यकता है। इसके बाद आरोपी महिला को धोखे से पुरुषों के शौचालय में ले गया। वहां 'निरीक्षण' करने के बहाने उसने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उसका यौन उत्पीड़न किया।कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.