'चूक' से बचने को पुख्ता तैयारी में जुटे अफसर
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अक्तूबर में प्रस्तावित एयर शो की तिथियां नजदीक आने के साथ ही पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुट गया है। आला अफसर बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि कोई चूक हो। यही वजह है कि वे नियमित रूप से आयोजन स्थलों का दौरा कर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। तैयारी में कमी दिखने पर मातहतों को तत्काल टोक देते हैं। निर्देश देते हैं कि काम तेज हो लेकिन लापरवाही न बरती जाए। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, वीआईपी और आमजनों के आवागमन रूट पर गहन मंथन जारी है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को बसंता महिला कॉलेज (राजघाट) के पास चिह्नित पार्किंग स्थल, वीआईपी रूट, हेलीपैड, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने समीक्षा की। मातहतों से भीड़-वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.