नई दिल्ली, जून 26 -- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने काफी कुछ झेला। अब रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर इस बारे में बात की। उन्होंने अपने बुरे वक्त को याद करते हुए बताया कि वो कैसा महसूस कर रही थीं। रिया ने बताया कि उनके और उनके भाई के पास कोई काम नहीं था। तो उन लोगों ने अपनी एक ब्रैंड शुरू करने का फैसला किया। रिया ने क्लोदिंग ब्रैंड शुरू की। उन्होंने इस ब्रैंड का नाम चैप्टर 2 रखा है। हालांकि, रिया ने बताया कि वो इस ब्रैंड का नाम चुड़ैल का बदला या ब्लैक शीप रखना चाहती थीं।कैसे शुरू हुआ रिया का क्लोदिंग ब्रैंड चैप्टर 2 नेहा धूपिया और अंगद बेदी के व्लॉग डबल डेट पर रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्रैंड चैप्टर 2 के लॉन्च को याद करते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत स...