नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि अगस्त 2018 में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चीन के किन 2 मंत्रियों से मुलाकात की थी? इन मुलाकातों की व्यवस्था किसने कराई थी और उनके बीच क्या बातचीत हुई थी? दुबे ने यह भी सवाल उठाया कि जब किसी भारतीय सांसद को कैलाश मानसरोवर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तो राहुल गांधी को यह मंजूरी कैसे मिली थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से इन सवालों के जवाब देने की मांग की है। दुबे ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों से जुड़े संवेदनशील मामलों में देश को पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- यूक्रेनी राष्ट्रपति से PM मोदी, रूसी FM से जयशंकर की बात; क्या अब थमेगा युद्ध?...