प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग रखी है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी के सम्मेलन और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि देश के किसी भी प्रदेश में पासी-पासवान समाज से मुख्यमंत्री नहीं हैं। ऐसे में बिहार से इसकी पहल करनी चाहिए। इससे बेहतरीन संदेश जाएगा। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा कि वो वंचित समाज को केवल गुमराह कर रहे हैं। उनको अब कांशीराम की यादव आ रही है, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अब भारत रत्न दिलाने की याद आ रही है, जब उनकी पार्टी की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे तब क्यों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.