रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेकॉन इस्पात क्लब, डोरंडा में परम ज्ञान सत्संग मंडल, रांची की ओर से तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन का सत्संग श्री गुरुगद्दी परमधाम दातव्य न्यास की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी माता निर्भयानंद पुरी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। स्वामी माता निर्भयानंद पुरी ने अपने प्रवचन में मन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जीव का चित्त और अंतःकरण शुद्ध नहीं होता, वह शांति को प्राप्त नहीं कर सकता। उनके पास सभी भौतिक संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा जरूरी है-वह शांति-उसके लिए वह भटकता ही रहेगा। उन्होंने वर्तमान परिवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि आज लोग पहले से अधिक संसाधन युक्त हैं, फिर भी समाज में अशांति, द्वेष, वैमनस्य और मार-काट का वातावरण बना हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.