नई दिल्ली, जुलाई 18 -- गृह मंत्री अमित शाह इस समय बंगाल के दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सबसे पहले सिलीगुड़ी में बीएसएफ की 18वीं बटालियन के जवानों से मुलाकात करने पहुंचे। देश की सुरक्षा के लिहाज से अहम 'चिकन नेक' के पास बांग्लादेश की सीमा पर गृह मंत्री ने सुरक्षा का जायजा लिया। यह पूरा इलाका देश की सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम है। बीते कुछ सालों में बांग्लादेश की राजनीति में हुए उलटफेर के बाद वह चीन से करीबी बढ़ा रहा है और चीन चिकन नेक वाले इलाके में पैठ बढ़ाने की कोशिश में है। ऐसे में गृह मंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सेना प्रमुख के बाद गृह मंत्री ने यहां पहुंचकर बांग्लादेश को साफ संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत में समझौता नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से लगी इस ...