'चिकनी चमेली' पर श्रेया घोषाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतनी समझ नहीं थी, अब ऐसे गाने नहीं गाऊंगी
नई दिल्ली, मार्च 4 -- अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने एक पुराने सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' को लेकर चर्चा में हैं। श्रेया ने हाल ही में कहा था कि वह अब भविष्य में इस तरह के बोल्ड गाने नहीं गाएंगी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। अब श्रेया ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए साफ किया है कि उन्हें अपने इस गाने पर कोई शर्मिंदगी नहीं है, हालांकि उनकी पसंद अब बदल चुकी है और वह आगे फ्यूचर में इस तरह के गाने नहीं गाएंगी।मुझमें इतनी समझ और मैच्योरिटी नहीं थी राज शमानी के पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने बताया कि 'चिकनी चमेली' की सक्सेस के बाद उन्हें ऐसे कई गाने ऑफर किए गए जिनमें महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया गया था, और उन्होंने उन सभी गानों को ठुकरा दिया। श्रेया ने कहा, 'उस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.