संवाददाता, फरवरी 5 -- लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित सरसवां, अर्जुनगंज निवासी वरिष्ठ नागरिक कौशल किशोर मिश्रा साइबर ठगी का शिकार हो गए। 21 जनवरी से 2 फरवरी के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में कुल 11 लाख 93 हजार 863 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए 'चालान' के नाम से एक संदिग्ध लिंक आया था। इसे किसी वाहन से संबंधित चालान समझकर उन्होंने लिंक खोल लिया, लेकिन उसमें कुछ भी दिखाई नहीं दिया। घटना के एक-दो दिन बाद अचानक उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। जब नंबर दोबारा चालू हुआ तो खाते से पैसे कटने के कई मैसेज एक साथ आने लगे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी को ओटीपी या बैंक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। उनका कहना है कि यह खाता उनके और उनके परिवार के जीवनयापन का एकमात्र सहारा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.