दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। रेडियो स्टेशन रोड में 'चांदनी चौक' मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार की तर्ज पर बने इस मॉल का शुभारंभ पंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और शरद अग्रवाल ने फीता काटकर किया। समारोह में दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल आदि मौजूद थे। अत्याधुनिक, पूर्ण वातानुकूलित इस मॉल में ग्राहकों को रिटेल में होलसेल दर पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी। पुरुषों के लिए ब्लैकबेरीज, यूएस पोलो, लीवाइस और मुफ्ती जैसे ब्रांड्स के कपड़े उपलब्ध होंगे। पुरुषों के लिए रेडीमेड ब्रांडेड परिधान जैसे शर्ट, जींस, शेरवानी और सूट 800 रुपये से शुरू होंगे। महिलाओं के लिए पर्स, कॉस्मेटिक्स और ज्वेलरी भी उपलब्ध रहेगी। मॉल में साड़ियों का विशाल कलेक्शन 200 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक उपलब्ध रहेगा। दुल्हनों के लिए विशेष वेडिंग कलेक्शन मिलेंगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.