नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- सेलेब्स से लेकर इन्फ्लुएंसर्स तक, हर कोई एक ही गाने पर रील बना रहा है। इस गाने के बोल हैं, 'चल कॉफी पिवंगे, मन्ने चा पसंद है।' लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने के बोल किसने लिखे हैं। ये गाना हरियाणवी इंडस्ट्री का है और इसे विक्की तरोरी ने ही गाया और लिखा है। आइए बताते हैं कि विक्की तरोरी ने इसके वायरल होने पर क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: बाबुल का ये घर बहना.जानिए किसने लिखा था कलेजा चीर देने वाला ये गाना, रिकॉर्डिंग में रो पड़े लोग)विक्की तरोरी ने साल 2024 में रिलीज किया था ये गाना प्रतिमा दत्ता को दिए इंटरव्यू में विक्की तरोरी ने बताया, 'मैंने पहले इसे एक शायरी के रूप में लिखा था। फिर सोचा कि इसे गाने में डाल देते हैं। तो साल 2024 में ही मैंने शायरी लिखी थी और उसी साल गाना बनाकर इसे रिलीज किया था। तब तो इसे इतना...