'चलो शेरों की तरह खेलें,' सीरीज से पहले टीम हडल में श्रेयस अय्यर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश
नई दिल्ली, जून 26 -- भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पहली बार भारतीय टीम मैदान पर उतरने वाली है। इस मुकाबले से पहले उन्होंने बेलफास्ट में टीम हडल में पहली बार टीम का हौसला बढ़ाया। सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि वह लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे। कोच गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी के लिए बधाई दी, जिसके बाद कप्तान ने टीम की कमान संभालने पर बात करते हुए टीम कल्चर की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे टीम के अंदर सकारात्मक माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार, अय्यर की कप्तानी में कैसी होगी भारतीय XI?शेरों की तरह खेलें भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ''आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.