नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- स्वरा भास्कर की गिनती उन हस्तियों में होती है जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अपने बयानों की वजह से स्वरा कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। अब जौहर और पद्मावत फिल्म पर दिए अपने एक बयान की वजह से स्वरा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। स्वरा के इस विवाद के बीच कंगना रनौत ने भी एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। कंगना ने एक रैप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें रैप आर्टिस्ट ने स्वरा के बयान की अपने अंदाज में आलोचना की है।कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर पर साधा निशाना बुधवार को एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी कंगना रनौत ने एक रैप वीडियो री-शेयर किया है। ये रैप स्वरा भास्कर के बयान के खिलाफ था। कंगना ने अपनी स्टोरी में वीडियो के साथ किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन साफ है कि कंगना रनौत का निशाना स्वरा भास्कर पर है। कंगना रनौत...