'चक दे इंडिया' में नकली थे ये सीन, VFX की मदद से बनाए, बॉल तक नहीं थी असली!
नई दिल्ली, जून 3 -- साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' सुपरहिट रही थी। एक हॉकी टीम को कोच करने वाले एक्स खिलाड़ी के किरदार में किंग खान ने कमाल कर दिया था। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है और आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म का हर सीन बहुत इम्पैक्टफुल लगता है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस मूवी के कई सीन्स में VFX का इस्तेमाल हुआ है। चौंक गए? जी हां, भले ही आपको महसूस न हुआ हो, लेकिन इस फिल्म में कई जगह पर मेकर्स ने VFX का इस्तेमाल किया है। कहां पर? चलिए जानते हैं।कहां पर हुआ VFX का इस्तेमाल? दरअसल इस फिल्म में जितने भी बड़े मैच वाले सीन हैं, उनमें स्टेडियम को खचाखच भरा हुआ दिखाया गया है। ये सीन किसी असली ऑडियंस के साथ नहीं फिल्माए गए थे, बल्कि खाली ऑडिटोरियम के शॉट्स पर VFX की मदद से भीड़ को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.