नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवात अर्नब का असर उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश में तो पिछले 40 घंटों से बारिश बंद ही नहीं हुई है। ऐसे में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। लगातार जारी इस बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। अंतिम चरण में पहुंची धान की फसलों को इस हवा और बारिश से बहुत नुकसान है। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट है जो कि किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।अगले 24 घंटे कहां होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाच...