मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी। चंपारण की धरती हर भारतीय के लिए सबसे पवित्र धरती है। चंपारण क्या है यह पूरे भारत को अहसास है। आप यहां के निवासी हैं यह आपका स्वाभिमान व आत्मविश्वास होना चाहिए। पूरा भारत इस धरती को नमन करता है। उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को शहर के गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसी धरती से उठी किसानों व आपके पूर्वजों की आवाज पर महात्मा गांधी ने यहां आकर ऐसा आंदोलन खड़ा किया जो विश्वभर में मशहूर हो गया। उन्होंने कहा कि चंपारण के ही राजकुमार शुक्ल, बतख मियां जैसे लोगों ने सत्ता में आने के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि आपकी स्वतंत्रता, आपकी धरती, संविधान को बनाने के लिए लड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बार-बार कहते हैं कि 70 साल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.