मेलबर्न, जुलाई 10 -- चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारत यहीं रुकने वाला नहीं है। हमारा देश अब अपने खुद के स्पेस स्टेशन और 'गगनयान' मिशन की तैयारियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कही। मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में करीब 30 हजार भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत के भविष्य की रूपरेखा और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते कदमों का जिक्र किया। अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक लीडर्स समिट में भी हिस्सा लिया, जहां दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, तकनीक और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में 18 बड़े समझौते हुए हैं।'ग्रो मोर, अचीव मोर' है भारत का विजन प्रवासियों को संबोधित ...