नई दिल्ली, फरवरी 6 -- शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आगामी फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल की तीखी आलोचना की है। शुक्रवार को एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, जहां पहले धार्मिक आधार पर विभाजन हुआ और अब जाति के आधार पर हो रहा है। साथ ही यूजीसी दिशानिर्देशों में भी भेदभाव दिख रहा है, ऐसे में इस तरह का फिल्म टाइटल जारी करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि यह उसी समूह के खिलाफ रिवर्स लेबलिंग है, जिस पर अक्सर भेदभाव का आरोप लगता है। प्रियंका चतुर्वेदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री की जिम्मेदारी पर जोर दिया और कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अपनी सामग्री के लिए अधिक जवाबदेह होना चाहिए। यह भी पढ़ें- दखल दें मीलॉर्ड! CM के खिलाफ 40 से ज्यादा Ex IAS, डॉक्टरों-लेखकों ने खोला मोर...