बलिया, फरवरी 7 -- बांसडीह। बाह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को बांसडीह चौराहे पर वेब सीरीज 'घूसखोर पंडत' का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने 'ब्राम्हण समाज का अपमान नहीं सहेंगे, वेब सीरीज मुर्दाबाद' के नारे लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। भाजपा नेता प्रतुल ओझा ने कहा कि व्यक्ति घूसखोर हो सकता है पर समाज नहीं, इस वेब सीरीज में पूरे ब्राम्हण समाज को घूसखोर बताना दुर्भाग्यपूर्ण है, जो समाज को नीचा दिखाने का प्रयास है। इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर वेब सीरीज पर रोक नहीं लगती है तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतने को बाध्य होगा। इस मौके पर दुर्गेश मिश्र, धुप तिवारी, संग्राम तिवारी, विशाल तिवारी, मदन तिवार...