'घुटने बदलवाने के बाद भांगड़ा'! AAP के हेल्थ कार्ड वीडियो पर सियासी बवाल
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक झांकी का वीडियो अब बड़े सियासी तूफान की वजह बन गया है। आप की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में वरिष्ठ नागरिक झांकी के दौरान भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस झांकी के जरिए भगवंत मान सरकार की 10 लाख रुपए वाली 'स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड योजना' का प्रचार किया जा रहा था, जिसमें यह दिखाने की कोशिश की गई कि मुफ्त में घुटने बदलवाने (Knee Replacement) के बाद बुजुर्ग खुशी से नाच रहे हैं। वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों- शिरोमणि अकाली दल (SAD) और कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि झूठे प्रचार और पब्लिसिटी के लिए बुजुर्गों को प्रोपगैंडा का मोहरा बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का वर्ष होगा 2026: मुख्यमंत्री मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.