नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को पंचायती राज, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें टीवी मुक्त भारत अभियान, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात सुधार, किलकारी योजना और कृमि मुक्ति दिवस पर चर्चा की गई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने पंचायती राज व आईसीडीएस विभाग से ग्राम स्तर पर लोगों को घर पर होने वाले प्रसव की जटिलताओं के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के माध्यम से गांवों में बैठकें कर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। बैठक में 7 मई 2026 को प्रस्तावित कृमि मुक्ति दिवस को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी एचपीवी टीकाकरण, कुष्ठ, कालाजार की ...