'ग्रीनफील्ड' को स्लिप रोड सर्विस से जोड़ने की मांग
बलिया, मई 12 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के विशुनपुरा पंचायत के प्रधान व भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान के प्रतिवेदन पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिख कर रेवती- पचरुखिया मार्ग पर कंचनपुर गांव के पास 'ग्रीनफील्ड' को स्लिप रोड सर्विस रोड के माध्यम से जोड़े जाने का मांग किया है। यह जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से नगर पंचायत, ब्लॉक और रेलवे स्टेशन सहित सैकड़ों गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- जैथरा मोड़ पर अंडरपास न बनने से बढ़ रहे हादसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.