अल्मोड़ा, मार्च 19 -- रानीखेत। तहसील के सुदूर पातली बाजार में शराब की दुकान के लिए टेंडर निकाले जाने के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के लिए पिछली बार विरोध किया था। इस बार फिर से निविदा जारी कर दी गई है। कहा कि लोग सुविधाएं मांग रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें शराब दी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना है कि जगह जगह शराब की दुकानें खुलने से पहाड़ का शांत माहौल बिगड़ेगा। पास ही स्कूल सहित तमाम अन्य प्रतिष्ठान हैं। कहना है कि पहले से एक दुकान चल रही है, दूसरी दुकान खुलने से स्थिति भयावह हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...