कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, कोडरमा द्वारा आईटीआई परिसर लोकाई में "ग्रामीण क्षेत्र रोजगार मेला-2026" का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के युवा-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह मेला काफी सफल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपायुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय तकनीक और कौशल का युग है। यदि युवा आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर अपने कौशल को विकसित करें, तो उनके लिए रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से गुणवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.