अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। ताकुला में फायर सीजन को देखते हुए वनाग्नि रोकथाम गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वन विभाग, प्रशासन, ग्रामीण और संगठनों से जुड़े लोगों ने आपसी सहयोग और समन्वय से जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्य ने की। रेंजर अल्मोड़ा मोहन राम आर्या, रेंजर सोमेश्वर मनोज कुमार लोहनी ने फायर सीजन की चुनौतियों के बारे में बताया। मौजूद लोगों से आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए रणनीति तैयार करने, ग्रामीण स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने और विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.