कोलकाता, नवम्बर 23 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार गोहत्या को रोकने के लिए एक विधेयक लाएगी और वृद्ध मवेशियों के रखरखाव और उपचार के लिए गौशालाओं को सालाना एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह घोषणा सोमवार (23 नवंबर) को राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में हुई कैबिनेट बैठक के बाद की गई। इस दौरान अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार 1950 के पशुधन अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने गोहत्या पर रोक की बात पर जोर देते हुए कहा, "राज्य में गौ माता की हत्या की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे कोई इसका कोई भी अर्थ निकाले।" यह पूछे जाने पर कि क्या इस कदम से बूचड़खाने भी प्रभावित होंगे, तो अधिकारी ने कहा कि अधिकृत बूचड़खानों के संचालन और गायों की हत्या के बीच अंतर है। उन्होंने कहा, "बूचड़खाने और ग...