नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर खबर है कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ये सब बस अफवाहें हैं। इन चर्चाओं के बीच सुनीता ने अपने पति गोविंदा के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन वो अच्छे पति नहीं हैं।गलतियों पर क्या बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता पिंकविला से खास बातचीत में सुनीता ने अपनी शादी और गोविंदा के साथ रहने को लेकर बात की। साथ ही, गोविंदा की गलतियों पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, "अपने आप को संभाल कर रखना चाहिए। जवानी में इंसान गलकी करता है, मैंने तो किया है, गोविंदा ने भी किया है। जब आपकी एक उम्र हो जाती है, तब गलतियां करते...