अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ-सेवकों ने सोमवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। गोवंश के संरक्षण के लिए ठोस व प्रभावी नीतियां बनाने की मांग की। गो संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया। गौ-सेवकों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसके संरक्षण के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से गोशालाओं की स्थिति सुधारने, बेसहारा गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने, किसानों को सहयोग प्रदान करने की मांग की। यहां कामिनी कश्यप, दयाकृष्ण काण्डपाल, एड. हरीश लोहनी, भगवती प्रसाद पांडे, दीपक पांडे आदि रहे। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन स्याल्दे में भी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.