नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मौत की धमकी देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा राज्य में अपनी गोली मारो और ठोक दो वाली संस्कृति लाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दक्षिण 24 परगना में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- भगवंत मान CM नहीं बनता तो दूसरी शादी न होती, राघव चड्ढा की तो हो ही जाती: INC MP टीएमसी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टून प्रचार के बाद अब भाजपा ममता बनर्जी के खिलाफ खुलेआम मौत की धमकियां देने त...