मेरठ, जून 19 -- हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शांति फार्म में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के पहुंचने पर सपा नेता आकाश गुर्जर, जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी, समाजसेवी मंगल सिंह गुर्जर, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रूबी सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा की। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरआनंद ने गोरक्षा धर्मयुद्ध कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म प्रेमियों को गाय की रक्षा करनी चाहिए। तभी आने वाले समय में हमारी गाय माता सुरक्षित रहेगी। इस दौरान शंकराचार्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी सनातन धर्म प्रेमियों को शपथ दिलाई कि हम सभी गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करा कर रहेंगे। गोमाता अमूल्य हैं और उनका मूल्य धन से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते गोवंश की रक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए त...