लोनी, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फिल्म 'गोदान' के विरोध को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जारी एक प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि यह बयान उनकी निजी हैसियत में है। वह इसे एक गौभक्त के रूप में रख रहे हैं। विधायक ने फिल्म को भारतीय संस्कृति में गाय और पंचगव्य के महत्व को रेखांकित करने वाली बताते हुए कहा कि इसमें गो-संरक्षण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जो समय की जरूरत है। नंद किशोर गुर्जर ने फिल्म के विरोध को "कट्टरपंथी मानसिकता" का परिणाम बताते हुए कहा कि यह न तो संवैधानिक मूल्यों में आस्था रखने वालों का विरोध है और न ही लोकतांत्रिक सोच का। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने यह भी दावा किया कि ऐसे संगठनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.